गड़वार पुलिस ने मां की डाट से घर से नाराज होकर कहीं चली गई युवती खोज लिया है। 28 सितंबर को पुलिस को शिकायत मिली कि युवती घर से नाराज होकर चली गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। थाना प्रभारी मूलचंद्र चौरसिया ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवती की फोटो विवरण को शेयर करते हुए लगातार तलाश की जा रही थी, इसी क्रम में सोमवार को युवती मिल गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।