फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेमस ने सरकार के विरुद्ध बुलंद की आवाज

Fri, 02 Sep 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत मजदूर महासभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एक दिवसीय धरना तहसील  प्रांगण में दिया गया। तत्पश्चात उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अनिल कुमार  चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि थाना  क्षेत्र के लीलकर गांव निवासी भूरी तुरहा के मकान से बेदखल करने वालों के  खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


वहीं पात्र गृहस्थी की सूची में तहसील  क्षेत्र के गांव में अपात्र व्यक्तियों का नाम चयन किया गया। जिसकी जांच  करने तथा दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा  राशन वितरण प्रणाली को दुरुस्त करने और मनरेगा के जॉबकार्ड धारकों को 100  दिन का काम देने के साथ ही बकाया मजदूरी का भुगतान करने की मांग की।

इस  अवसर पर माले नेता श्रीराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार व  केंद्र में भाजपा की सरकार केवल गरीबों मजदूरों का शोषण करने में लगी हुई  है। चुनाव में केवल बड़े-बड़े वादे किए जाते है। चेताया कि तहसील प्रशासन  द्वारा दिए गए ज्ञापन में मांगो की जांच कर कारवाई नहीं की गई तो  अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर नियाज अहमद, शंभूनाथ राझ्जभर, चंद्रमा यादव,  सुधीर पासवान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जगपत राम व संचालन जितेंद्र पासवान  ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें