फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रवानगी से पहले हज यात्रियों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार की नई व्यवस्था के अनुसार इस वर्ष से हज की पवित्र यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को अब पोलियो ड्रॉप्स भी पिलाई जाएगी। इसे लेकर जिला हज ट्रेनर हाजी मुमताज द्वारा 20 मई को गुदरी बाजार स्थित मदरसा मिफ्ताहुल उलूम, बड़ी मस्जिद में हज यात्रियों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

इसके पूर्व हज यात्रियों को हज की यात्रा आरंभ करने से पहले हवाई अड्डे पर ही पोलियो ड्रॉप की खुराक दी जाती रही है। लेकिन इस बार नई व्यवस्था के तहत पहली बार ट्रेनिंग सेंटर पर हज यात्रियों के प्रशिक्षण और टीकाकरण के एक सप्ताह के अंदर पोलियो ड्रॉप पिलाए जाने की व्यवस्था लागू की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत 14 मई को उक्त मदरसे में हज की पवित्र यात्रा करने वाले 129 हज यात्रियों को हज यात्रा के दौरान अदा किए जाने वाले एक-एक अरकान ( टिप्स) को हज ट्रेनर द्वारा दिया गया। साथ ही हज यात्रियों का टीकाकरण कराया गया था। अब पोलियो ड्रॉप पिलाए जाने के लिए सरकार के निर्देश के बाद हज यात्रियों में ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व में हज यात्रा के लिए आसान बनाने का वादा किया था, लेकिन नित्य नए आदेशों को लेकर हज की पवित्र यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को पासपोर्ट से लेकर विजा तक के लिए भागदौड़ करने के पश्चात प्रशिक्षण, टीकाकरण और अब पोलियो ड्रॉप पीने की बाध्यता को लेकर यात्रा से पूर्व हज यात्रियों परेशानियों को बढ़ा दिया है।

मंत्री की मौजूदगी में दी जाएगी पोलियों की खुराक
बलिया। हज ट्रेनर हाजी मुमताज अहमद ने बताया कि शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से जिले से हज की पवित्र यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को ओरल पोलियों ड्रॉप्स पिलाई जायेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान यात्रियों को हेल्थ कार्ड और फिटनेस प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है। कार्यक्रम का आयोजन मदरसा मिफ्ताहुल उलूम बड़ी मस्जिद गुदरी बाजार में होगा। प्रशिक्षक हाजी मुमताज ने बताया कि इस वर्ष की हज की पवित्र यात्रा के लिए चयनित 129 हज यात्रा जिले रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें