खेजुरी। थाना क्षेत्र के मासूमपुर ग्राम सभा में दो समुदाय के बीच हुई मारपीट में दो लोगों की मृत्यु के मामले में उदासीनता बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने खेजुरी थानाध्यक्ष रामसहाय सिंह चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरने की संभावना है।