फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैराडीह मठ पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकसित

विज्ञापन
बेल्थरारोड के खैरामठ को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के बारे में महंत से बातचीत करते विधा - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेल्थरारोड। प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण खैराडीह मठ को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने स्वीकृति पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

यह जानकारी विधायक धनंजय कन्नौजिया ने शुक्रवार को मठ स्थल के निरीक्षण और मठ के महंत से वार्ता के उपरांत दी। विधायक ने बताया कि खैरा मठ को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई गई है। इसके लिए सरकार द्वारा स्वीकृति पत्र जारी करने के बाद पर्यटन केंद्र बनाने की कवायद शुरू हो गई है। विधायक ने बताया कि मठ भूमि के 70 एकड़ भू-भाग को पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। सरयू तट पर स्थित होने के कारण इस स्थान को जल मार्ग से जोड़ा जाएगा। जिससे न सिर्फ रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे, बल्कि विकास को गति मिलेगी। विधायक ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। विकास की सम्भावनाओं का पता लगाने के बाद पर्यटन केंद्र स्थल बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ऋषि- मुनियों की तपोस्थली से लेकर ईसा पूर्व समृद्ध नगर के रूप में बसे खैराडीह को पर्यटन केंद्र बनाने से विकास के नए युग का सूत्रपात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें