महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला इकाई का अधिवेशन रविवार को नगर के बापू भवन टाउन हाल में आयोजित किया गया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय रहे।
वक्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही कहा कि केंद्र की कटौती के चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का देयक रुका हुआ है। इसमें मुख्य अतिथि ने कहा कि आईसीडीएस के बजट में केंद्र सरकार ने 10 हजार करोड़ की कटौती कर दी है।
जिससे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मानदेय सहित देयक का भुगतान नहीं हो पा रहा है। कहा कि हमने छह हजार करोड़ के अतिरिक्त बजट की मांग की है। कहा कि इसके लिए 15 फरवरी को दिल्ली में विशाल प्रदर्शन किया गया। इसके बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को तत्काल निरस्तारित करने का आश्वासन दिया था।
लेकिन अब तक कोई सार्थक कार्रवाई नहीं हो सकी है। कहा कि संघर्ष समितियों की बैठक की जारी है और जल्दी ही अपनी मांगों को लेकर संगठन संघर्ष का एलान करेगा। संबोधित करने वालों में जिला संरक्षक डीएन यादव, कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव,
सुनील कुमार पांडेय कान्हजी, राजेश कुमार रावत, लक्ष्मी यादव, विष्णुदेव सिंह, उपेंद्र सिंह, कपिलदेव राम, रंजय यादव, नंदलाल भारती, मतीउर्रहमान, बच्चा सिंह, पूनम यादव आदि रहे। अध्यक्षता उर्मिला यादव तथा संचालन मनभरन ने किया।