फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावे-आपत्तियों पर रखें नजर

Fri, 14 Aug 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी के. बालाजी ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक की। सीडीओ ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो दावे आपत्तियां प्राप्त होंगी, उसकी सूचना 16, 17, 19 और 20 अगस्त को देंगे कि किस ब्लाक के कितने गांवों की दावे आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन


साथ ही इनके निस्तारण की भी सूचना का विवरण जिलास्तरीय अधिकारी और बीडीओ के संयुक्त हस्ताक्षर से इन चार दिनों की सूचना पंचायत  निर्वाचन कार्यालय को व्यक्तिगत रूप से अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएंगे। सीडीओ ने यह भी निर्देश दिया कि जिला स्तरीय अधिकारी गांव में जाकर देखेंगे कि दावे और आपत्तियों की क्या स्थिति है।

विशेष रूप से आपत्तियों पर ज्यादा ध्यान देने को कहा। जो भी अपात्र मतदाता होंगे उनका नाम सूची से  अवश्य कटे। खंड विकास अधिकारी प्रतिदिन चेक करें कि दावे आपत्तियां ग्राम वार कितनी आयी हैं और निस्तारण की स्थिति क्या है। सीडीओ ने कहा कि दावे आपत्तियां की हर ग्राम पंचायतवार अलग अलग फाइल रखें।
विज्ञापन


बीएलओ के पास किस गांव में कितना परिवर्धन अपमार्जन हुआ है, उसका आंकड़ा अवश्य रहे। इसके अलावा कहा कि 20 अगस्त को सभी बीडीओ अपने-अपने ब्लाक में मनरेगा की बैठक अनिवार्य रूप से करेंगे, जिसमें मनरेगा संबंधी सभी कर्मचारी अवश्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में एडीएम केपी सिंह, बीएसए राकेश सिंह, पीडी प्रमोद यादव सहित पंचायत निर्वाचन से संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें