फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशलेंद्र, सचिन, अंकुर व मुस्कान रहे प्रथम

विज्ञापन
वीरलोरिक स्टेडियम में जिला स्तरी शुटिंग प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रतिभा दिखाती युवती। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित शूटिंग रेंज में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पुरुष वर्ग, जूनियर बालक, यूथ बालक एवं जूनियर बालिका वर्ग में आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने शाट लगाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन मेहनत एवं लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कौशलेंद्र पांडेय प्रथम, निखिल सिंह द्वितीय एवं अमित कुमार सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सचिन पाठक प्रथम, मृत्युंजय ओझा द्वितीय एवं शाश्वत गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूथ बालक वर्ग में अंकुर यादव प्रथम, मु. सैफरजा द्वितीय एवं आनंद सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में मुस्कान भट्ट प्रथम, कुमारी प्रियंका द्वितीय एवं स्नेहा गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर खिलाड़ियों को एसडीएम प्रशिक्षु सर्वेश कुमार यादव ने प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता को बेस्टोकैम फार्मुलेशन इंडिया लिमिटेड ने प्रायोजित किया। बेस्टोकेम के प्रतिनिधि कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के खेलकूद गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए कंपनी सहयोग प्रदान करती रहेगी। क्रीड़ा अधिकारी अतुल कुमार सिन्हा ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अजय प्रताप साहू, उप क्रीड़ा अधिकारी अवनीश कुमार, मारूति नंदन राय, पद्यमिनी गुप्ता, निखिल सिंह, भईया लाल एवं अतुल कुमार सोनकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें