फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: काटान पीड़ितों को एक सप्ताह में एनएच खाली करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। एनएच-31 पर शरण लिए 81 कटान पीड़ितों को उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के अंदर एनएच-31 खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। यदि इसके बाद भी एनएच को खाली नहीं किया गया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी बैरिया ने ग्राम पंचायत केहरपुर व गोपालपुर के कटान पीड़ितों को नोटिस के माध्यम से कहा कि सभी लोगों को ग्राम पंचायत दयाछपरा व मानसिंह छपरा में आवासीय पट्टा दिया गया है। साथ ही राजस्व टीम द्वारा उक्त पट्टे की भूमि पर कब्जा भी दिलवा दिया गया है। पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाए दो माह से अधिक बीत जाने के बावजूद कटान पीड़ितों के द्वारा अब तक एनएच-31 को खाली नहीं किया गया है। ऐसे में उपजिलाधिकारी ने एक सप्ताह का समय देते हुए एनएच-31 को खाली करने का आदेश दिया है। एसडीएम ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर कटान पीड़ित एनएच-31 खाली नहीं करते है तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें