फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को जागरूक कर रहा काशी विद्यापीठ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 की सेमेस्टर परीक्षा से पहले विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें कुलपति समेत अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश दिया है। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने सभी से आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ परीक्षा संबंधी चुनौती का सामना करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध वाराणसी समेत पांच जिलों (वाराणसी, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली) में 147 केंद्रों पर पांच दिसंबर से शुरू हो रही परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। कुलपति ने कहा कि परीक्षा के दिनों में समर्पण, परिश्रम और सकारात्मक सोच ही सफलता की सच्ची कुंजी है। ठंड का मौसम है, ऐसे में इससे बचाव के साथ ही स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से तनाव से बचने के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने का आह्वान किया है। परीक्षा के दिन केंद्र पर दो पहिया वाहन से परीक्षा देने जाने पर हेलमेट पहनने और गाड़ी को संतुलित गति से चलाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें