फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर सुरक्ष्ाा चुस्त

Thu, 02 Nov 2017 11:34 PM IST
ballia
विज्ञापन
गिट्टी डालकर गंगा घाट जाने वाले मार्ग की मरम्मत करते मजदूर। - फोटो : ballia
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है। महावीर घाट से लेकर शिवरामपुर घाट तक बैरिकेडिंग की जा रही है। विद्युत विभाग तथा संबंधित ठेकेदार द्वारा रास्ते में प्रकाश के लिए व्यवस्था की जा रही है, जो घाट नहाने योग्य नहीं हैं, उस घाट को प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है। मेला में सुरक्षा के मद्देनजर मीना बाजार चौकी की स्थापना की जा रही है, ताकि गंगा स्नान कर मेला में आने वाले दर्शनार्थियों को किसी प्रकार का कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर स्नान करने जिले के अलावा अन्य जनपदों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, जो गंगा में स्नान करने के बाद शहर के बालेश्वर व भृगु मंदिर में दर्शन पूजन करते हैं। इस दौरान शांति व्यवस्था व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर लिया गया है। गंगा घाट व मंदिरों पर सुरक्षा से लेकर भीड़ नियंत्रण करने का पूरा इंतजाम किया गया है। इसके मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट सुरेंद्र विक्रम ने 16 सेक्टर में विभाजित किया और सेक्टरवार मजिस्ट्रेट की तैनाती कर जिम्मेदारी सौंपी है।

मुख्य स्नान घाट शिवरामपुर घाट पर पूरब, पश्चिम व मध्य भाग में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गये हैं। इसके अलावा महावीर घाट से लेकर शिवरामपुर घाट तक जगह-जगह बैरिकेटिंग, नावों की व्यवस्था, जीवन रक्षक दवाओं के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। श्रद्धालुआें के लिए पर्याप्त मात्रा में सरकारी बस का भी संचालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें