फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की कराटे टीम ने नौ गोल्ड, 11 सिल्वर व 11 ब्रांज जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पहली से दो फरवरी तक संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पांचवीं एसएसएफआई नेशनल कराटे प्रतियोगिता में बलिया सोतोकान कराटे एसोसिएशन के बालक बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इन खिलाडि़यों ने नौ गोल्ड, 11 सिल्वर तथा 11 ब्रांज मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

जिले के खिलाडि़यों में सीरल खान ने दो गोल्ड, आदित्य वर्मा ने एक गोल्ड व एक सिल्वर, तेजस वर्मा एक गोल्ड, पलक गुप्ता एक गोल्ड, आदर्श तिवारी दो गोल्ड व एक सिल्वर, श्रीया गुप्ता एक गोल्ड एक सिल्वर, अमन गुप्ता एक गोल्ड, आदित्य कुमार एक गोल्ड एक ब्रांज, करन सिंह दो सिल्वर, लव त्रिपाठी एक सिल्वर, कुश त्रिपाठी एक ब्रांज, अथर्व क्रिष्णत दो सिल्वर, तृप्ति पाठक एक ब्रांज, अनन्य पांडेय एक सिल्वर, कात्यायनी एक ब्रांज मेडल, हर्षित सिंह एक ब्रांज, शक्ति स्वरूप एक ब्रांज, अभय मौर्या एक ब्रांज, सूर्यांस एक ब्रांज, रमन एक सिल्वर, श्रुति गोयल एक सिल्वर, अंकित शर्मा एक सिल्वर व एक ब्रांज, शशिकांत एक ब्रांज प्राप्त हुआ।
वहीं ओपेन चैलेंज में बलिया की टीम को पांच हजार रुपये पूर्व मंत्री व बसपा के राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर देकर सम्मानित किया। वहां से सोमवार को जनपद पहुंचने पर बलिया रेलवे स्टेशन पर अभिभावकों ने माला व बुके देकर टीम का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर टीम के कोच कमल यादव, सहायक कोच सुमित पाठक, टीम मैनेजर वारिस अली, अर्जुन पांडेय, चांदनी चौहान, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद सर्राफ, चेयरमैन डॉक्टर अरुण सिंह गामा, डॉक्टर अभिनव तिवारी, धर्मेंद्र पटेल, धीरज गुप्ता, वीपी सिंह आदि मौजूद रहे। उतर प्रदेश के सचिव सेंसेई एलबी रावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य से 450 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें