फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम शहरी आवास में तीन सप्ताह से बिजली ठप

Mon, 04 Jul 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
उत्पादन लागत में कमी आई - फोटो : Getty
विज्ञापन
नगर पंचायत के कांशीराम शहरी आवास में विगत तीन सप्ताह से विद्युत आपूर्ति ठप है। आपूर्ति बहाल नहीं किए जाने के बाद लोगों का गुस्सा रविवार को सड़क पर आ गया।
विज्ञापन


आवासीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाते हुए बांसडीह-सहतवार मार्ग पर युवा कांग्रेस नेता प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में विभाग के अधिकारियों का पुतला फूंका। साथ ही समस्या का जल्द निवारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


कहा कि विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी बांसडीह को एक सप्ताह पूर्व पत्रक सौंप अवगत कराया गया था। जिस पर उपजिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर समस्या निदान का आश्वासन दिया था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन


कहा कि शासन तथा जिला प्रशासन गरीबों के साथ सौतला व्यवहार कर रहे है। बिजली विभाग समस्या के प्रति  उदासीन बना हुआ है। यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आवास के लोग चक्का जाम  करेंगे। इस अवसर पर मालती देवी, गुड़िया, सरोज देवी, शांति देवी, तारकेश्वर गोड़,  मंटू तुरहा, राजू, अखिलेश, मनु प्रसाद, रामजी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें