फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रीमियर लीग के फाइनल में काली मां क्रिकेट क्लब विजयी

विज्ञापन
सुखपुरा कस्बा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते अति​थिगण।आय
विज्ञापन
सुखपुरा। सुखपुरा क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मैच काली मां क्रिकेट क्लब तथा मां भगवती क्रिकेट क्लब के बीच स्टेडियम में रविवार को खेला गया। जिसमें काली मां क्रिकेट क्लब विजयी रही। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिंह व विशिष्ट अतिथि संगम यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारम्भ किया। इसके बाद विजेता व उपविजेता टीम के कप्तान को ट्राफी प्रदान किया। आयोजक बिट्टू सिंह व कासिफ ने आगन्तुकों का स्वागत किया। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरे काली मां क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने निर्धारीत 14 ओवर में 206 रन बनाया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे मां भगवती क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज सिर्फ 75 रन ही बना पाए। मैन आफ द मैच काली मां क्रिकेट क्लब के कप्तान बूढा औप मैन आफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार डब्लू को दिया गया। अम्पायर रविन्द्र व महेन्द्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें