फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
रतसर में आयाजित विष्णु महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
रतसर। हरिराम ब्रह्म बाबा के स्थान पर चैत नवरात्र के अवसर पर आयोजित विष्णु महायज्ञ एवं राम कथा के निमित्त बृहस्पतिवार को आयोजक विष्णुदास की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु गंगाजल को कलश में लेकर शामिल हुए। जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा कस्बे में भ्रमण के पश्चात यज्ञ मंडप पहुंची। पंडितों की ओर से विधिविधान के साथ मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया। विष्णुदास ने बताया कि पंचांग पूजन के साथ ही सायंकाल में रामकथा प्रारंभ होगी। शुक्रवार को वेदी पूजन और शनिवार से अरणी मंथन के साथ हवन कार्य प्रारंभ होगा। इस अवसर पर भाजपा नेता उमेश सिंह, गोलू गुप्ता, ओम प्रकाश आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें