फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आज मनी कहीं कल मनेगी ईद

Wed, 06 Jul 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
शिया समुदाय के लोगों से गले में मिलते काबीनामंत्री नारद राय।
विज्ञापन
नगर सहित ग्रामीण इलाकों में शिया समुदाय के लोगों ने बुुधवार को ईद का  पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। नगर के  विशुनीपुर स्थित मस्जिद पर पहुंचे काबीना मंत्री नारद राय ने मुस्लिम  बंधुओं को गले से लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


वहीं सुन्नी समुदाय के लोगों  ने गुरुवार के दिन ईद मनाने के लिए खरीददारी तेज कर दी है। नगर के बाजारों  में सेवई, कपड़े, जूते-चप्पल आदि की दूकानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों की  भीड़ देखी गई। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ईद पर्व का उत्साह देखते  ही बन रहा है।

शिया समुदाय के लोगों ने बुधवार को ईद मनाई। इस दौरान  मस्जिदों में जाकर नमाज अता की तथा गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। पूरे  दिन नगर के विशुनीपुर इलाके में ईद के पर्व की बधाई देने वालों का तांता  लगा रहा। मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे के घर जाकर सेवई आदि खाते रहे। 
विज्ञापन


वहीं, सुन्नी समुदाय के लोग गुरुवार को अपना ईद मनाएंगे। ईद पर्व के लिए  नगर के बाजारों में भीड़ रही। वहीं नगर के विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद को  सजाने का कार्य चलता रहा। नगर के इबादतगाहों पर ईद की नमाज के लिए तैयारी  चलती रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें