फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली व डिस्कनेक्शन में खराब प्रगति पर अवर अभियंता निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता आजमगढ़ के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता ने अवर अभियंता रामबाबू को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बकाया वसूली व डिस्कनेक्शन में प्रगति शून्य मिलने पर की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नेवर पेड उपभोक्ताओं से वसूली व बकायेदारों के बिजली काटने की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा में पाया कि बुधवार को प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष डिस कनेक्शन नहीं करने वाले अवर अभियंता को निलंबित करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में मुख्य अभियंता आजमगढ़ ने जिले के अधीक्षण अभियंता विद्युत को पत्र जारी किया।
बताया कि विद्युत वितरण खंड चतुर्थ बैरिया के उपखंड हल्दी के निर्धारित 50 प्रतिदिन लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति शून्य मिली। इसी तरह विद्युत वितरण खंड द्वितीय के उपखंड बलिया नगर के लिए निर्धारित प्रतिदिन 20 के सापेक्ष शून्य व विद्युत वितरण खंड तृतीय बांसडीह के उपखंड बांसडी के निर्धारित प्रतिदिन लक्ष्य 50 के सापेक्ष बुधवार को डिस्कनेक्शन शून्य मिला। मुख्य अभियंता ने बताया कि इससे यह प्रतीत होता है कि अधिकारियों की ओर से कार्य एवं दायित्वों का सही ढंग से अनुपालन नहीं किया जा रहा है। निर्देश दिया कि उप खंडों के अधीन शून्य परफॉर्मेंस व अत्यधिक खराब कार्य करने वाले अवर अवर अभियंता के खिलाफ निलंबित की कार्रवाई एवं उपखंड अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए कार्यालय को अवगत कराएं। इस क्रम में अवर अभियंता रामबाबू को निलंबित कर दिया गया। इस बाबत अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने बताया कि अवर अभियंता को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

बकाएदारों के खिलाफ हुई कार्रवाई, 20 हजार की वसूली
जिलाधिकारी के निर्देश पर बांसडीह उपजिलाधिकारी आरके गुप्ता के नेतृत्व में आरसी जारी हो चुके विद्युत बकायेदारों से वसूली को टीम गठित की गई है। टीम ने बांसडीह टाउन, मैरीटार, केवड़ा आदि गांवों में वृहस्पतिवार को छापामारी की गई। बकाएदार मुकेश गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा ग्राम मैरीटार, उषा मिश्रा पत्नी ओमप्रकाश मिश्रा, हाशिम अहमद पुत्र मोहम्मद एवं मुमताज ग्राम केवड़ा, अशोक कुमार सोनी, द्वारिका सोनी बांसडीह टाउन आदि के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अशोक सोनी द्वारा 20 हजार रुपये जमा किया गया। यह जानकारी अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें