फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 24 को जेपी नड्डा, 26 को मुख्यमंत्री की हो सकती है जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सं:16
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। बलिया लोकसभा के जनाड़ी गांव में आयोजित हुए जीयर स्वामी यज्ञ स्थल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. जेपी नड्डा की जनसभा प्रस्तावित है। इसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा बैरिया विधानसभा क्षेत्र के रानीगंज स्थित बाबा लक्ष्मण दास इंटर कालेज में होनी है। चुनावी जनसभा के लिए बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहीं सीएम योगी की 25 मई को सलेमपुर लोकसभा के मनियर इंटर कॉलेज में सभा होगी। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि 24 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यक्रम जनाड़ी में आयोजित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 मई को केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे बलिया लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभा करेंगे। 26 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा बैरिया विधानसभा क्षेत्र के रानीगंज स्थित बाबा लक्ष्मण दास इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें