फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे जेएनयू प्रशासन पर हो देशद्रोह का मुकदमा

Tue, 23 Feb 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोपी उमर खालिद को जेएनयू प्रशासन द्वारा संरक्षण दिए जाने के विरोध में हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को संयोजक मनीष तिवारी के नेतृत्व में पुतला दहन किया।
विज्ञापन


कहा कि अब तो पूरे जेएनयू प्रशासन पर देशद्रोह का मुकदमा कायम होना चाहिए। नारा लगाया कि ‘उमर को चौराहे पर खड़ा करो, फिर उसे गोली मारो’।


इस दौरान अपने संबोधन में मनीष ने कहा कि पाकिस्तान में कोई क्रिकेटर विराट कोहली का समर्थन करते हैं तो वहां उसे जेल हो जाता है। वहीं भारत में ही रहकर, यहां का खाकर पाकिस्तान का समर्थन और भारत माता के टुकडे़-टुकड़े करने के नारे लगाने वाले आरोपी उमर खालिद को लेकर यहां के राजनेता राजनीति करते हैं।

कहा कि वामपंथी दलों ने कभी भी राष्ट्र के बारे में नहीं सोचा। राहुल गांधी को बस न्यूज चैनलों पर छाए रहने का मुद्दा चाहिए। उन्हें राष्ट्र क्या होता है, उसकी आबरू क्या होती है। वहीं ब्लाक अध्यक्ष संजीव चंद्र तिवारी ने बताया कि उमर खालिद जैसे शख्स को लेकर इतनी माथापच्ची क्यों हो रही है।
विज्ञापन


जिस बंदे ने इसी देश खाकर इसी का टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। उसे तुरंत पकड़कर चौराहे पर खड़ा कर गोली मार देना चाहिए।

ताकि ऐसी मानसिकता वाले लोग खुद को सुधार ले और जेएनयू घटनाक्रम की पुनरावृत्ति न हो। इस मौके पर जिला प्रभारी पंकज सिंह, जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन, प्रकाश सिंह, पंकज गुप्त, राजू सिंह, प्रदीप सिंह, प्रवीण मौर्य, अनिल कुमार, बेचू सिंह, मनोहर सिंह, शेखर आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 ....


....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें