फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनसीयू दीक्षोत्सव: कविता, चित्रकला और गीतों में झलकी प्रतिभा

विज्ञापन
जेएनसीयू में आयोजित होने वाले दीक्षोत्सव कार्यक्रम की तैयारी करते छात्र-छात्राएं। विवि - फोटो : 1
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के आठवें दीक्षांत समारोह के तहत चल रहे दीक्षोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को परिसर और ग्रामीण विद्यालयों में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में आयोजित इन स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने कविता, चित्रकला, देशभक्ति गीत, भाषण और कहानी लेखन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय परिसर में हुई काव्य लेखन प्रतियोगिता में 65 छात्र-छात्राओं ने देशप्रेम, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण जैसे विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। दूसरी ओर, समाज कार्य विभाग द्वारा ब्रह्माइन, अपायल और बसंतपुर के प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में ग्रामीण बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिसमें कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने ''डिजिटल इंडिया'', ''जल ही जीवन है'' और ''बाल विवाह'' जैसे सामाजिक विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता दिखाई। इस दौरान डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. रजनी चौबे, डॉ. संजीव कुमार सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, आयोजक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें