फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु आए... ढेरों खुशियां लाए

Fri, 25 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के विशुनीपुर स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च और अमृतपाली स्थित होली क्रास मिशन में प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। देर रात प्रभु यीशु के जन्म के बाद गिरजाघरों में में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। बाइबल के संदेश सुनाए गए।
विज्ञापन


विशुनीपुर स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च और अमृतपाली में फादर वीरेश कुमार जान मसीह के नेतृत्व में आयोजित प्रार्थना सभा में सभी ने मिलकर प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित सामूहिक गीत गाया। इसके बाद सुषमा लाल ने बाइबल का पाठ पढ़ा।

तत्पश्चात फादर वीरेश केजे मसीह ने प्रभु यीशु के संदेश को सुनाते हुए कहा कि क्रिसमस आशा और उम्मीद का त्योहार है। निराशा पर आशा की विजय का संदेश इससे अभिन्न रूप से जुड़ा है। क्रिसमस हमें इस बात का संदेश देता है कि हमारे पास एक दिल है, एक आत्मा है जो बड़े-बड़े झंझावतों को झेल सकता है।
विज्ञापन


 इसमें प्रेम, त्याग, सहनशीलता की अपराजेय क्षमता है। सारी मानवता के लिए ईसा का असीम प्यार सभी मानवता को एकसूत्र में जोड़ती है। क्रिसमस मनाने का सही अर्थ है कि हम ईसा के बताए रास्ते पर चलें।

 आशीर्वाद के बाद प्रार्थना सभा समाप्त की गई। वहीं अमृतपाली स्थित होली क्रास मिशन में देररात में प्रभु यीशु के जन्म के बाद प्रार्थना सभा आयोजित की गई।


रसड़ा संवाददाता नगर के राघोपुर में फादर ज्ञान प्रकाश ने बच्चों को मिठाईयां खिलाकर गरीब और असहाय लोगों में ऊनी वस्त्र वितरित किया। परसिया गांव में चर्च में प्रार्थना के बाद लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। बैजलपुर गांव में लोगों ने प्रार्थना के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर त्योहार मनाया।

विशनपुरा  संवाददाता क्षेत्र के जमुआंव स्थित संत पुष्पा मिशन चर्च के प्रांगण में प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। पूरे  चर्च परिसर को गुब्बारे और झालरों से सजाया गया था।

 जन्मदिन मनाने के लिए गुरुवार से ही श्रद्धालु चर्च में एकत्रित होने लगे थे। प्रभु यीशु के जन्म के बाद देररात में प्रार्थना सभा की गई। फादर जोसेफ ने बाइबिल प्रसंग सुनाया। मलेरियन स्टैनी डिसूजा ने कहा कि प्रभु का जन्म मानवता के कल्याण के लिए ही हुआ था।

 दीन-दुखियों तथा असहायों की सेवा करके हम उनके आदर्शों पर चल सकते हैं। क्रिसमस ट्री और सेंटा क्लाज आकर्षण के केंद्र रहे। इस मौके पर फादर सोने लाल, बलिराम यादव, मोती लाल, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें