फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जीप मालिक व नंबर टेकर में मारपीट, भाजपा मंडल प्रभारी सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना के खोरीपाकड़ गांव में प्राइवेट वाहन स्टैंड पर नंबर काटने को लेकर वाहन मालिक व नंबर टेकर के बीच विवाद हो गया। इसमें हनुमानगंज मंडल प्रभारी दुर्गेश राय, वशिष्ठ राय, शिवशंकर राय व आयुष राय निवासी खोरीपाकड़ व दूसरी तरफ के वाहन मालिक संतोष राय व संजय राय निवासी माल्देपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर भगदड़ की स्थिति मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कर दोनों पक्षों का मेडिकल मुआयना कराने के लिए जिला अस्पताल ले गई। घटना के बाद दोनों गांव के लोगों में तनाव व्याप्त है। खोरीपाकड़ गांव में बक्सर व रसड़ा का प्राइवेट वाहन स्टैंड संचालित होता है। चालक संघ स्टैंड के लिए मंदिर समिति को हर माह किराया देता है।
इसके बावजूद गाड़ियों से कुछ लोगों द्वारा अवैध वसूली को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात में वाहन मालिकों व स्टैंड संचालक व मंदिर समिति के लोगों के बीच अवैध वसूली रोकने के लिए नंबर टेकर रखने को वार्ता हुई। इसमें काफी गहमागहमी रही। दूसरे दिन बुधवार को माल्देपुर के वाहन स्वामी स्टैंड पर अपनी गाड़ियों का नंबर कटने को लेकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

इसकी खबर पर मंदिर समिति के लोग आकर उन्हें हटाने लगे। दोनों पक्षों में गालीगलौज होते लाठी डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे। इसमें भाजपा के मंडल प्रभारी समेत छह लोग घायल हो गए। पूर्व में माल्देेपुर मोड़ से वाहन स्टैंड खोरीपाकड़ गांव आने के बाद दोनों गांव के लोगों में विवाद चल रहा है। माल्देपुर के वाहन मालिक ने वाहन स्टैंड की देखरेख करने वाले खोरीपाकड़ निवासी एक युवक की पिटाई कर चुके हैं। इस बाबत थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल बनाने के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आगे तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें