फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई को बनाया बंधक

विज्ञापन
बांसडीह क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से नाराज उपभोक्ताओं द्वारा अवर अभियंता को बनाया गया बं - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीह। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रदेश भर में शनिवार व रविवार को सरकार ने पूर्ण बंदी घोषित किया है। वहीं नगर पंचायत में ट्रांसफॉर्मर जलने से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के बिना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही नगर पंचायत में लगे जर्जर तार जो आए दिन टूट कर गिर जाते है जिसके चलते घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रहता है। उमस भरी गर्मी में जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। वहीं लॉक डाउन के दौरान शनिवार को आक्रोशित नगरवासियों ने बिजली विभाग के जेई को बंधक बना लिया। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें