फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय को मिलेंगे सौ करोड़: रविशंकर सिंह पप्पू

विज्ञापन
एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। विधान परिषद सदस्य व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र रविशंकर सिंह पप्पू ने कहा कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय को सौ करोड़ रुपये जल्द मिलेंगे। बीते दिनों मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने बातचीत के दौरान यह आश्वासन दिया। वे जल्द ही इसकी घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन

एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने शुक्रवार को टेलीफोन पर बातचीत में अमर उजाला को बताया कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के विकास को लेकर मुख्य मंत्री गंभीर हैं और प्रयास में हैं कि इसे बेहतर विश्वविद्यालय बनाया जा सके। इस समय विश्वविद्यालय के ताल में पानी के कारण थोड़ी दिक्कत हो रही है जिसे जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। बताया कि मुख्य मंत्री ने यूनिवर्सिटी को ग्रांट देने का प्लान बनाया है।
उन्होंने कहा कि जिले में यूनिवर्सिटी का सपना बाबा ने देखा था जो अब मूर्तरूप ले चुका है और ये हमारे लिए गर्व का विषय है। इस यूनिवर्सिटी के विकास के लिए हमारी ओर से जो भी मदद हो सकेगी लगातार की जाएगी और इसे प्रदेश का एक उत्कृष्ट यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाया जाएगा। पूर में स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज का नाम भी पूर्व प्रधान मंत्री चंद्रशेखर के नाम पर करने का निर्णय लिया जा चुका है। इसकी भी घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें