फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकर और गृहकर वसूलने में नगर पालिका उदासीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलकर और गृहकर वसूली में नपा उदासीन
विज्ञापन

बलिया। नगर पालिका गृहकर और जलकर वसूलने के मामले में फिसड्डी साबित हो रही है। जून 2019 तक के रिकार्ड के हिसाब से एक करोड़ 28 लाख 11 हजार 853 रुपये जहां गृहकर बकाया है, वहीं दो करोड़ 62 लाख 17 हजार 11 रुपये जलकर बकाया चल रहा है। नगर में कुल भवनों की संख्या 16700 है जबकि व्यवसायिक भवन 362 हैं। इस बकाए में निजी मकानों के अलावा सरकारी दफ्तरों का भी बकाया है। सरकारी महकमे भी नगर पालिका की व्यवस्था को ध्वस्त करने में पीछे नहीं है और आरसी जारी होने के बावजूद ये कर चुकता नहीं कर रहे हैं। नगर पालिका की तरफ से लक्ष्य के सापेक्ष इस साल भी लगभग दस फीसदी की ही वसूली की जा सकी है। यहां तक कि पानी के पैसे भी वसूल नहीं हुए हैं। इसका सीधा असर बुनियादी नागरिक सुविधाओं पर पड़ना तय है। हैरानी की बात है कि नगर पालिका बीते तीन वर्षों से इन बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई तो दूर आरसी तक जारी करना भी मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें