जापलिनगंज में कीचड़ व पानी से भरा मार्ग।
पिछले दो दिनों से शहर में हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं सड़कों पर जलजमाव होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। बारिश के कारण मोहल्लों में साफ सफाई की पोल भी खुल गई है। प्रमुख जगहों पर कूड़ा कचरा फैला हुआ है। जिसके सड़ने से संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी हुई है।
नगर सहित ग्रामीणांचल में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। वहीं नगर के जर्जर सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आलम यह है कि सड़कों पर रखा कूड़-कचरा जहां सड़ने लगा है। वहीं कई स्थानों पर जलभराव से आवागमन में लोगों को दिक्कतें आ रही हैं।
नगर के टीडी कालेज के मिड्ढी चौराहे की सड़क पर गड्ढों में पानी भरने के बाद कीचड़ हो गया है। आलम यह है कि नगर के कई स्थानों पर कूड़ा रखा गया है। जिसके सड़ने से संक्रामक रोग बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई। ऐसे में नपा प्रशासन की कलई खुलने लगी है। बरसात के समय नालों की सफाई होने से दोबारा मलवा उसी नाले में चला गया।
ऐसे में नाले भी पानी नहीं खींच रहे हैं। बुधवार की शाम को दोबारा बारिश होने पर नगर में एक बार फिर से जलभराव जैसी उत्पन्न हो गई। इसी तरह से सिविल कोर्ट परिसर के बाहर कूड़ा-कचरा का बाक्स रखा गया है। जहरां पर उसके सडने से लोगों का उस मार्ग से गुजरना दुश्वार हो गया है। इसी तरह से चित्रगुप्त मंदिर के पास स्थित चौराहे पर भी कूड़ा फेंके जाने से वहां भी नारकीय स्थिति है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बहेरी के पास भी सड़क के किनारे कीचड़ जम गया है।