फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयप्रकाश नारायण स्मारक ट्रस्ट बनेगा राष्ट्रीय स्मारक : मस्त

विज्ञापन
दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह को सिताबदियारा आने के लिए आमंत्रित करते सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
जयप्रकाश नारायण स्मारक ट्रस्ट लालाटोला सिताब दियारा को राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाएगा। इसका लोकार्पण 11 अक्तूबर को केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। यह जानकारी देते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि जयप्रकाश नारायण स्मारक ट्रस्ट का अध्यक्ष होने के नाते मैंने बुधवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें आमंत्रित किया। उन्होंने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। वहीं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सहकारिता के माध्यम से अधिक लाभ पहुंचाने के संदर्भ में भी विचार विमर्श किया गया। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में सांसद सिंह मस्त ने बताया कि अक्तूबर में सिताबदियारा आगमन पर जिले के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं की घोषणा भी गृहमंत्री करेंगे। इस संदर्भ में उनसे बातचीत हुई है। गृह मंत्री ने बलिया के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा है की कार्य योजना तैयार कराइए धन का अभाव नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

दो वर्ष में पूरा होगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण
सांसद ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण दो वर्षों में पूरा करा लेने की बात बताते हुए कहा कि हर हाल में 2024 से पहले शिवपुरघाट पर बनने वाले पुल का लोकार्पण हो जाएगा। वहीं महुली में गंगा नदी पर सड़क पुल बनवाने का प्रस्ताव रखा गया है। उसे भूतल परिवहन मंत्री ने स्वीकार कर लिया है। जल्द ही इस संदर्भ में घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें