फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेफना से जैनेंद्र और बलिया से ओपी तिवारी बने प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कांग्रेस ने जनपद के शेष बची दो और सीटों से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बलिया नगर विधानसभा से संगठन के विभिन्न पदों पर रहे ओमप्रकाश तिवारी और फेफना विधानसभा से प्रदेश के सचिव जैनेंद्र कुमार पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन

बलिया नगर से प्रत्याशी बनाए गए ओमप्रकाश तिवारी संगठन के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने एनएसयूआई से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद जिला उपाध्याक्ष, महामंत्री के पद पर भी रहे। बैरिया विधानसभा के प्रभारी रह चुके हैं, शिवपुर दियर नई बस्ती के रहने वाले हैं। फेफना विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार जैनेन्द्र कुमार पांडेय रट्टूचक (सागरपाली) के निवासी हैं। जैनेंद्र पांडेय 1942 अगस्त क्रांति के महानायक सेनानी चित्तू पांडेय के प्रपौत्र हैं। श्री पांडेय कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें