फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण के वध होते ही जय श्रीराम के लगे जयकारें

विज्ञापन
गड़वार के नवादा गांव में चल रहे रामलीला के दौरान मंचन करते कलाकार। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
गड़वार। क्षेत्र के नवादा गांव में चल रही रामलीला के क्रम में गुरुवार की रात में कलाकारों ने प्रभु श्रीराम द्वारा रावण के वध का मंचन किया। इसके पूर्व लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ का वध कर देते हैं। मेघनाथ के वध से दु:खी रावण का घोर युद्ध राम से होता है। युद्ध में श्रीराम ने लंकाधिपति रावण का वध उसकी नाभि में बाण मारकर कर दिया। रावण के मारे जाने पर पूरा पंडाल श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। लीला में अहिरावण की भूमिका बिलटू सिंह, रावण मोहन सिंह, मंदोदरी नगदू ठाकुर, हनुमान की अमित सिंह, श्रीराम की रविप्रकाश ठाकुर, लक्ष्मण की सतेंद्र ठाकुर, विभीषण निहाल सिंह, रामनाथ सिंह और हास्य कलाकार की बालचंद्र राम ने निभाया। व्यास गद्दी पर श्यामजीत सिंह और ज्ञानशंकर सिंह रहे। संचालन नागेंद्र ठाकुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें