फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालय में में ताला जड़ा

Fri, 06 Nov 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट जिला इकाई बलिया के तत्वावधान में शुक्रवार को सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालय में ताला बंद कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। चेताया कि अगर हमारी मांगें तत्काल पूरी नहीं की गईं तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना पर देंगे।


इस दौरान उप्र मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के अध्यक्ष संत सिंह ने कहा कि खंडीय संवर्ग व प्रमुख अभियंता के रिक्त पदों पर प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ सहायक को प्रोन्नतियां दी जाए।
विज्ञापन


 इसके अलावा अभियंता संवर्ग तथा मंडल संवर्ग को पृथक तथा प्रमुख सचिव संवर्ग कार्यालय के लिए कार्यात्मक 261 पदों को उच्चीकृत किया जाय।

 चेताया कि अगर हमारी मांगों को प्रदेश सरकार नहीं मानीं तो आज का एक दिवसीय धरना आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील हो जाएगा। इसी क्रम में उपाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि आज का एक दिवसीय धरना सांकेतिक है लेकिन अगर मांगे नहीं मानी गई तो 2017 से पूर्व ही सरकार को मांगे मानने के लिए मजबूर कर देंगे।

राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पूरे प्रदेश में सिंचाई के मिनिस्टीरियल के साथी महासंघ की रीढ़ हैं। यदि वे तकलीफ में होंगे तो महासंघ अपने साथियों के संघर्षों में पूरी निष्ठा के साथ शामिल होगा और मंजिल तक लड़ाई को पहुंचाने का काम करेगा।

इस मौके पर प्रताप नारायण उपाध्याय, मनोज मौर्या, रामप्रकाश श्रीवास्तव, उमेश वर्मा, रिजवान अहमद, अजय कुमार, नीरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता गुलाब चंद्र प्रसाद तथा संचालन चौधरी आनंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें