फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान हत्याकांड : महिला समेत 9 हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। बकवा निवासी इरफान हत्याकांड में 24 घंटे बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। परिजन शव को घर में रख कर आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अंतिम संस्कार पर अड़ गये। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। सीओ एसएन वैश्य, कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह मौके पर पहुंच परिजनों को जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार का आश्वासन दिया। उसके बाद शाम को इरफान की मिट्टी हुई। हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस ने अब तक आधा दर्जन से ऊपर गांव के युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के आधार पर शुक्रवार को सीओ बांसडीह फोर्स के साथ गांव में पहुंच एक विवाहिता को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए युवकों की पूछताछ के बाद पुलिस को आशनाई के चक्कर में हत्या होने की आशंका है। गांव के लोगों में प्रेम प्रपंच में हत्या होने की चर्चाओं का बाजार गर्म है। सीओ एसएन वैश्य ने बताया कि पूछताछ की कड़ी में एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। खुलासे के नजदीक पुलिस टीम पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

सबकुछ सही रहा तो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा होगा। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बुधवार की रात में इरफान की गला रेतकर हत्या कर अज्ञात हत्यारों ने घर के पास खेत में बोरे में फेंक दिया था। बृहस्पतिवार को खेत की जुताई करने गये ट्रैक्टर चालक की नजर बोरे पर पड़ी, उसमे शव देख प्रधान को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें