फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सिविल बार के अध्यक्ष बने सुरेंद्र, महासचिव धीरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दी सिविल बार एसोसिएशन बलिया के वार्षिक चुनाव सत्र 2023-24 के पदाधिकारियों का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर सुरेंद्रनाथ तिवारी 148 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुए ।द्वितीय स्थान पर यशवीर सिंह रहे, जिन्होंने 77 मत प्राप्त किया। जबकि तीसरे स्थान पर जितेंद्र सिंह रहे जिन्होंने 71 मत प्राप्त किया। वहीं अशोक ओझा चौथे स्थान पर रहे जिन्होंने 34 मत प्राप्त किया। जबकि पांचवें स्थान पर विजय शंकर चौबे रहे, जिन्होंने 15 मत प्राप्त किया। इसी क्रम में महासचिव पद पर धीरेंद्र नाथ तिवारी 125 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। दूसरे स्थान पर अजय पांडेय को मात्र एक वोट से हार का सामना करना पड़ा। जिन्होंने 124 मत प्राप्त किया और सत्येंद्र सिंह ने 94 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार पांडेय निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सच्चिदानंद प्रसाद ,उपाध्यक्ष पद पर नवमी वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि अन्य कार्यकारी के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी पीएन सिंह ने चुनाव संपन्न कराया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष भोलानाथ मिश्र और सदस्य मनिंद्रनाथ राय व रामाधार तिवारी के सहयोग से सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। निर्वाचित सदस्यों को माला फूल पहनकर और मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी गई ।जिसमें मनोज कुमार पांडेय ,विनय सिंह, नित्यानंद सिंह, अजय कुमार राय, अवधेश कुमार राय, आलोक मिश्रा, राज नारायण यादव ,कुबेर नाथ पांडेय , विमल कुमार राय वह अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें