रेवती। नगर पंचायत में रेवती- बैरिया मार्ग से पचरुखिया मार्ग तिराहे तक दूसरी पटरी की 1.01 करोड़ से इंटरलाकिंग कराई जाएगी। पं, दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना से वित्तीय वर्ष 2018-19 नगर पंचायत के लिए 2.03 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था। इसमें दूसरी किस्त अब जारी की गई है। इंटरलाकिंग का निर्माण होने से लोगों को काफी सुविधा होगी।
नगर पंचायत रेवती में वित्तीय वर्ष 2018-19 में सड़कों की पटरियों के निर्माण के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत 2.03 करोड़ रुपये का का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था। योजना के तहत नगर पंचायत को विकास के लिए ब्याज रहित ऋण दिया जाता है। बाद में नगर पंचायतों को किस्तों में उसे वापस करना होता है। उस समय योजना के तहत पहली किस्त में आधी धनराशि दे दी हई थी। इससे नगर पंचायत के बस स्टैंड से सभासद भोला राजभर के घर तक की एक तरफ की पटरी की इंटरलॉकिंग की गई। उधर, रेवती-बैरिया मार्ग स्थित बस स्टैंड से पचरुखिया मार्ग के तिराहे (शापिंग काम्प्लेक्स) तक एक तरफ की पटरी की इंटरलॉकिंग की गई थी। अब शासन से दूसरी किस्त में 1.01 करोड़ की दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है। ईओ मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि मिली धनराशि से उक्त मार्गौं के दूसरे तरफ की पटरियों की इंटरलाकिंग का कार्य कराया जाएगा।