फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम ने एसडीएम ने दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। रानीगंज- बैरिया के बीच बने भागड़नाला पुल से होकर महाराज बाबा सड़क मार्ग के दोनों तरफ गुमटियों को रखकर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने उप जिलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी को दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि राजस्व टीम के साथ उप जिलाधिकारी स्वयं मौके पर जाय और चिह्नांकन कर अवैध अतिक्रमण को हटवाएं। इसके साथ ही मामले में जवाब तलब भी किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीबीटोला गांव निवासी दिव्यांग वीरेंद वर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अवैध अतिक्रमण हटवाने की गुहार लगाई थी। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह भी पत्र लिखकर वीरेंद्र वर्मा के प्रार्थना पत्र का संज्ञान गंभीरता से लेने का आग्रह उप जिलाधिकारी से किया था। गौरतलब है कि लगातार छह महीने से अधिकारी अतिक्रमण हटवाने को आदेश व निर्देश दे रहे है, लेकिन स्थानीय स्तर पर ऐसा नहीं हो पा रहा है। कई बार पूर्व के तत्कालीन उप जिलाधिकारियों के द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस भी जारी किया जा चुका है। बावजूद अबतक अतिक्रमण नहीं हटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें