बलिया। खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों से कराये गये बेलहरी और नगरा ब्लॉक के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए 30 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों के खिलाफ बीएसए मनिराम सिंह ने कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
बेलहरी ब्लॉक के 27 व नगरा विकास खंड के तीन अध्यापक अनुपस्थित थे। बीएसए ने बेलहरी विकास खंड के एक प्रधानाध्यापक, 16 सहायक अध्यापक और दस शिक्षा मित्रों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। इसके अलावा नगरा विकास खंड के एक सहायक अध्यापक, एक शिक्षामित्र और एक अनुदेशक को निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।