फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए नपा कर्मियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
नगरपालिका परिषद कार्यालय परिसर में संचारी रोग अ​भियान को लेकर आयोजित बैठक में शामिल सफाई नायक।ज
विज्ञापन
बलिया। शहर क्षेत्र में एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को नगर पालिका परिषद बलिया के सभाकक्ष में सफाई नायक व कर्मचारियों की बैठक हुई ।
विज्ञापन

सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम ने बताया कि एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा और 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी संचालित होगा। इन अभियानों को सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद की तरफ से तैयार योजनाओं को सफाई नायकों के सामने रखा। कहा कि अभियान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा जहां पिछले वर्षों में वेक्टर जनित बीमारियों के मामले सामने आए थे। इन क्षेत्रों में नियमित सफाई, एंटी-लार्वा छिड़काव, झाड़ियों की कटाई और फागिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्य की औचक जांच की जाएगी। ड्यूटी से अनुपस्थित या लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग में स्वास्थ्य लिपिक प्रमोद सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें