फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

विज्ञापन
बीएड संयुक्त परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी श्री? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। आगामी 9 अगस्त को होने वाली बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक कर सभी केंद्र व्यवस्थापकों, ऑब्जर्वर और मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर लगे अधिकारियों को परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस परीक्षा में भी शुचिता का ख्याल रखना होगा। सभी संबंधित मैसेज को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की दूरी तक फोटोस्टेट, साइबर कैफे आदि की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर सीट की मूल प्रति वंचित सामग्री के साथ नामित नगर प्रभारी के माध्यम से परीक्षा आयोजक विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के यहां जाएगी। उन्होंने समस्त केंद्र प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि जब तक ओएमआर सीट को लेकर जाने वाला वाहन शहर से बाहर न चला जाए, तब तक प्रभारी के साथ ही रहेंगे। जबकि ओएमआर शीट की दूसरी प्रति नोडल समन्वय की सहायता से एक साथ एकत्रित कर ट्रेजरी में जमा होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन, एडीएम रामआसरे, एसडीएम सदर राजेश यादव, एसडीएम रसड़ा मोती लाल यादव, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें