नगर में भ्रमण के दौरान नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों के कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करते संस्थ?
- फोटो : BALLIA
रसड़ा। निवसीड संस्था के सहयोगी सेंट मैरिज कूल के तत्वाधान में सदस्यों ने नगर में भ्रमण कर नुक्कड़ नाटक के जरिये कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया और 1500 मॉस्क बांटे। सदस्यों ने नगर के आजाद चौराहा, प्यारेलाल चौराहा, भगत सिंह तिराहा आदि जगहों पर नुक्कड़ नाटक कर कोरोना से दुष्प्रभाव व बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक अनीता, यशवंत, अंश एवं अमन की प्रस्तुति सराहनीय रही। सदस्यों ने कोतवाली पुलिस, अस्पताल एवं नगर भ्रमण कर बिना मॉस्क के लोगों को रोक कर मॉस्क पहनाया। इस मौके सुजीत कुमार, फादर जान अब्राहम, सिस्टर स्मिता, कामेश्वर रहे।