फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने कायाकल्प योजना के तहत चयनित सीएचसी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
सीएचसी रेवती का निरीक्षण करते कायाकल्प टीम के सदस्य। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रेवती। केन्द्र सरकार के निर्देश पर सरकारी अस्पतालों के लिए संचालित कायाकल्प योजना में शामिल सीएचसी रेवती पर बुधवार को गठित टीम ने दवा के रख रखाव, प्रसव रूम, उपकरण, सफाई और स्टॉफ रूम सहित परिसर के इर्द-गिर्द की स्थिति का निरीक्षण किया। टीम में शामिल डा. संजय तथा डा. रंजय ने बताया कि इस योजना के लिए रेवती के अतिरिक्त जनपद के खेजुरी और रतसर अस्पतालों को चुना गया है। इनमें जो प्रथम स्थान प्राप्त करेगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा। इसके चार एसेसमेंट होते हैं यह दूसरा एसेसमेंट है। इस बार यह पुरस्कार हासिल करने के लिए सीएचसी रेवती के अधीक्षक डा. धर्मेंद्र कुमार सक्रिय हैं। टीम की जांच के समय सीएचसी रेवती के चिकित्सक डा. रोहित रंजन, डा. बद्रीराज यादव, डा. अनिता यादव, फार्मासिस्ट हीरालाल, एसएन तिवारी, संदीप शर्मा, संतोष तिवारी, अनिता तिवारी, अर्चना गुप्ता, विनोद मिश्रा, अभिनव सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें