फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों पर अड़े कटान पीड़ित, एडीएम लौटे

Thu, 14 May 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर क्षेत्र के इब्राहिमबाद नौबरार (आठगांवा) में कटानरोधी कार्य न होने से नाराज कटान पीड़ितों का बेमियादी अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। दो अनशनकारियों की स्थिति खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार रात एडीएम खेमपाल सिंह ने अनशनकारियों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन अनशनकारी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


इब्राहिमाबाद नौबरार (आठगांवा) की सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि और तीन पुरवे घाघरा में कटान के चलते समाहित हो चुके हैं। इसके बाद भी शासन-प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है। जनप्रतिनिधियों से केवल आश्वासन के सिवाय और कुछ नहीं मिला।

इससे नाराज कटान पीड़ितों ने कटानरोधी कार्य शुरू कराने को लेकर आठगांवा स्थित कटान स्थल पर बेमियादी अनशन पर बैठ गए। अनशन के चौथे दिन अनशन पर बैठे राकेश सिंह, बब्बन सिंह रघुवंशी, सुरेंद्र सिंह, चंद्रकांत सिंह, सभा बिंद, सदन पंडित में से दो अनशनकारी सभा बिंद और सदन पंडित की हालत बुधवार रात बिगड़ गई।
विज्ञापन


प्रशासन ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर बुधवार देर शाम अनशन स्थल पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी खेमपाल सिंह और बैरिया एसडीएम सुशील प्रताप सिंह ने अनशनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

इस पर एडीएम वापस हो गए। अनशन स्थल पर मौजूद अमिताभ उपाध्याय ने कहा कि जब तक कटानरोधी कार्य शासन-प्रशासन द्वारा शुरू नहीं कर दिया जाता, तब तक अनशन जारी रहेगा। शासन-प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी कटान पीड़ितों को बरगलाने का ही काम किया है। ऐसे में आश्वासन पर विश्वास करना संभव नहीं है। बसपा नेता श्यामू ठाकुर ने कहा कि कटानरोधी कार्य शुरू होने तक अनशन जारी रहेगा। यदि अनशनकारियों को कुछ हुआ तो उसका खामियाजा शासन-प्रशासन को भुगतना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें