बैरिया। तहसील परिसर में मुकदमे के पैरवी में आए वादकारी को कुछ लोगों ने एसडीएम न्यायालय के सामने ही पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। अधिवक्ताओं व वादकारियों के बीचबचाव से मामला शांत हुआ।
दोकटी थाना क्षेत्र के दलकी नंबर दो निवासी जयशंकर चौबे (58) बुधवार को तहसील स्थित एसडीएम न्यायालय में मुकदमे की पैरवी में आए थे। वहीं कुछ लोगों ने उनपर हमला बोल दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल होअधिवक्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बैरिया सुनील कुमार सिंह ने पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत पूछने पर चौकी इंचार्ज बैरिया सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।