फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की जाएगी पहल : मस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने व उनके आर्थिक उन्नयन के लिए भारतीय राष्ट्रीय किसान मोर्चा देशभर में किसानों के साथ बैठक कर उनसे संवाद करेगा। उन्हें बताया जाएगा कि अपनी जरूरतों में अपने ही उत्पादों का उपयोग करें। सामाजिक सरोकार व सौहार्द कायम रखें संयुक्त परिवार की अवधारणा को भी सबल बनाएं।
विज्ञापन

उक्त जानकारी देते हुए भारतीय राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया की दो अक्तूबर को दिल्ली में किसानों के साथ बैठक कर संवाद किया जाएगा और उसके बाद पूरे देश में बैठक का क्रम शुरू किया जाएगा। इसी क्रम में 11 अक्तूबर को जयप्रकाशनगर में भी किसानों के साथ बैठक कर संवाद किया जाएगा।
कहा कि बलिया को आरा से रेल लाइन से जोड़ने को प्रयास किया जाएगा और इसके लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। पत्रकारों से बातचीत मेें कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते देश के विकास का पहिया धीमा हो गया है अन्यथा विकास की गाड़ी अब तक सरपट दौड़ती दिखाई देती। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व विदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसित है। हमारा सिद्धांत सबका साथ सबका विकास है, धर्म और जाति के आधार पर हमारी पार्टी भेदभाव नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें