सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय में आने वाले लोगों की जांच करते पुलिसकर्मी।संवा
बलिया। लखनऊ के सिविल कोर्ट परिसर और जज रूम-6 को बम से उड़ाने की धमकी के दूसरे दिन सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं।
बुधवार को बलिया जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा चुस्त रही। न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच हुई।
जिला एवं सत्र न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों ने अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं अन्य आगंतुकों की सघन जांच की। अधिवक्ताओं के पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया, जबकि वादकारियों के बैग और झोलों की स्कैनर मशीन से जांच की गई।
पूरे परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। कंट्रोल रूम से तीसरी आंख से जवान लगातार निगाह बनाए रखे।
क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ की गई है।