फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ददरी मेले में योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, खुली होगी नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा के दिन से लगने वाली ददरी मेले में सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग तैयारी में जुट गए हैं। मेला प्रभारी त्रिभुवन ने बताया कि 15 विभागों को विशेष स्थल का चिह्नांकन किया जाएगा। पंचायत, सूचना, चिकित्सा, शिक्षा, ग्राम्य विकास, नगर विकास, कृषि, समाज कल्याण, प्रोबेशन, बाल व महिला विकास, आपदा, परिवहन, वन विभाग आदि विभाग अपनी योजनाओं के बारे में मेले में आने वाले लोगों को जागरूक करेंगे। बताया कि इस बार पार्किंग, झूला आदि की खुली नीलामी गंगा बहुद्देशीय गंगा सभागार कलेक्ट्रेट में जनपद स्तरीय कमेटी के सामने होगी। नीलामी में बोली लगाने वाले लोगों के साथ 500 दर्शक भी खुली नीलामी को देख सकेंगे। इसके लिए एलईडी स्क्रीन लगाकर डिस्प्ले किया जाएगा। इसमें नगर पालिका चेयरमैन/जीओसी को भी आमंत्रित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें