फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वकीलों का अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
उपनिबंधक कार्यालय को रसड़ा तहसील मुख्यालय में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर धरना पर बैठे अ​ध
विज्ञापन
रसड़ा । तहसील प्रांगण में तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा के अधिवक्ताओं ने नगर के मुंसफी तिराहे के समीप स्थित उपनिबंधक कार्यालय को रसड़ा तहसील मुख्यालय में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। चेताया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया के नेतृत्व में शुरू हुए इस धरना प्रदर्शन में काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि उपनिबंधक कार्यालय को रसड़ा तहसील मुख्यालय में स्थापित करने का आदेश शासन-प्रशासन से पहले ही हो गया था किंतु न्यायालय में वाद दायर होने के कारण यह मांग पूर्ण नहीं हो रही थी। अब ये मामला न्यायालय में खारिज हो चुका है, किंतु अब तक उपनिबंधक कार्यालय को तहसील परिसर में स्थानांतरण नहीं किए जाने से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। अधिवक्ताओं ने चेताया कि मांग पर तत्काल अमल नहीं किया गया तो आर-पार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे। इस मौके पर गिरिश नारायण सिंह, इनल सिंह, प्रमोद सिंह, विनोद यादव, शैलेष सिंह, सतीश द्विवेदी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें