फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदरपुर की टीम ने जीता खिताब

Sun, 18 Jan 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा धर्मेश्वर नाथ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच क्षेत्र के थम्हनपुरा स्थित रामजानकी स्टेडियम में खेला गया। जिसमेें एसएससी इंदरपुर की टीम ने नईबस्ती नाइटराइडर्स को तीन से विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


 समाजसेवी अवलेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नईबस्ती नाइटराइडर्स की टीम ने आठ ओवर चार गेंद में 76 रन बना सका।

जवाब में उतरी एसएससी इंदरपुर की टीम ने तीन विकेट से मैच को जीत लिया। विजेता तथा उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि अवलेश सिंह ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। मैन आफ द मैच का खिताब रवि साहनी तथा मैन आफ द सिरीज अनुज रंजन को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें