फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़े वायरल फीवर, जुकाम के मरीज, जिला अस्पताल में भीड़

विज्ञापन
जिला अस्पताल के नए भवन परिसर में पंजीकरण काउंटर पर लगी मरीजों और तीमारदारों की भीड़। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। मौसम से आए परिवर्तन से सर्दी, जुकाम, बुखार और पेटदर्द के मरीजों की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी हुई है। प्रतिदिन जिला अस्पताल की ओपीडी में जहां 1500 के आसपास मरीज पहुंचते थे। वहीं, सोमवार को रिकार्ड तोड़ 2500 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से रोजाना 2000 या उससे ज्यादा मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसमें वायरल फीवर, बुखार, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक थी। बच्चों में भी वायरल का प्रकोप बढ़ा है। रात 12 बजे से सोमवार दोपहर दो बजे तक 51 मरीजों को भर्ती भी किया गया। अस्पताल में सुबह से दोपहर तक रजिस्ट्रेशन काउंटर, लैबोरेट्री, निशुल्क दवा केंद्र और डॉक्टरों के चैंबरों में मरीज ठूंसे दिखे। अस्पताल में सोमवार को जबरदस्त भीड़ थी। रजिस्ट्रेशन काउंटर से पर्ची लेने में ही दो घंटे लग जा रहे थे। फिर डॉक्टर को दिखाने के लिए चैंबर के बाहर कतार में भी लगना पड़ रहा था। डॉ. रमन कुमार झा ने बताया कि मौसम में हो रहे लगातार परिवर्तन के कारण सर्दी जुकाम पेटदर्द के मरीजों में इजाफा हुआ है। मरीजों को आसपास जलजमाव न होने देने, सावधानी रखने की सलाह दी। मौसम में बदलाव पर अभी सतर्क रहने की जरूरत है।
थकावट, संक्रामक जुकाम, उल्टी, दस्त, वायरल, बुखार और प्लेट्सडाउन होने जैसे लक्षण देखने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। शरीर का तापमान अधिक होने पर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और कमजोरी महसूस होने लगती है। वायरल से बचाव के लिए खाने में हरी सब्जियां, उबला पानी का इस्तेमाल करने और बीमार पड़ने पर चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी। प्रभारी सीएमएस डा. वीके सिंह ने बताया कि वायरल से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने और बाजार की खुली खाद्य चीजों का सेवन न करने की सलाह दी। कहा कि स्वास्थ्य में जरा सा भी बदलाव लगे तो तुरंत डाक्टर की सलाह लें। लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें