फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना घर छोड़ किराए के कमरे में रहने को विवश हुए बाढ़ पीड़ित

विज्ञापन
नगर के गायत्री कालोनी स्थित लोगों के घरों में लगा बाढ़ का पानी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। शहर के निचले हिस्सों में पानी भर गया है। आलम यह है कि लोगों ने अपने घरों को छोड़कर नगर के दूसरे मोहल्लों में किराए पर घर लेकर रहने को विवश हो गए हैं।
विज्ञापन

कुछ लोगों के घरों में पानी भर जाने के चलते लोग अपने छतों पर तिरपाल डालकर गुजर बसर कर रहे हैं। महावीर घाट रोड से निहोरा नगर, बालेश्वर नगर, कंसपुर दियारा, मुहम्मदपुर, वजीरापुर जाने वाली सड़क पर कमर तक पानी हो गया है। लोग अपने मवेशियों के साथ ही सुरक्षित स्थान पर जाने लगे हैं।
नगर के निचले इलाकों के करीब 65 फीसदी लोग अपने कीमती सामान के साथ सुरक्षित स्थान पर जा चुके हैं। बचे लोग अपने मकान के प्रथम तल को छोड़कर ऊपरी हिस्से में रहने को विवश हैं। नगर के महावीर घाट रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ के आसपास के इलाके के अधिकांश घरों के लोग अपना घर छोड़कर जा चुके है। जो लोग अपने घरों के ऊपरी तल पर रह रहे हैं, वह भी बहुत जरूरी होने पर ही नाव के सहारे शहर में आवागमन कर रहे हैं। शहर के निचले हिस्से में बाढ़ का पानी भर जाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। लोग अपने सामान के साथ ही मवेशियों को रिश्तेदारों या फिर किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाने को विवश हो गए है। वहीं, सबसे ज्यादा दिक्कत कोचिंग और स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है। वह लोग नाव के सहारे घर से निकलकर कोचिंग और स्कूल पढ़ाई के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें