फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अधूरे कार्य होंगे पूरे, 8.49 करोड़ से बनेंगी 8 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन ने जिले की आठ सड़कों के लिए 8 करोड़ 49 लाख 18 हजार रुपये की धनराशि जारी की है। इनमें से पांच सड़कों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण निर्माण खंड की ओर से आठ करोड़ 16 लाख 11 हजार रुपये से होगा। जबकि प्रांतीय खंड़ द्वारा 33 लाख सात हजार रुपये की लागत से तीन नई सड़कों का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन




इस बाबत बीते 27 सितंबर को उत्तर प्रदेश शासन के उपसचिव राजेश प्रताप सिंह ने लोक निर्माण विभाग लखनऊ के प्रमुख अभियंता एवं जिलाधिकारी बलिया को प्रेषित पत्र में जानकारी दी है। जिसमें उल्लेख है कि जिले के लिए स्वीकृत कुल आठ मार्गों के चालू कार्यों हेतु अवशेष धनराशि के सापेक्ष 8,49,18,000 रुपये की धनराशि राज्य सड़क निधि से स्वीकृत की गई है। इसमें एनएच-31 नरही के राजेश्वरी मोड से दौलतपुर, कारो होते हुए चितबड़ागांव-गाजीपुर मार्ग स्थित पतार-भरौली मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के लिए 168.78 लाख रुपये, राज्यमार्ग संख्या-1 बी से सहतवार से बांसडीह रेलवे स्टेशन तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 212.80 लाख, एनएच-31 के कदम चौराहा से बेदुआं एवं निहोरा नगर होते हुए महावीर घाट तक शहरी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 111.09 लाख रुपये, नरायनपुर-सुरहाताल बघौता मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 75 लाख रुपये और गड़वार-पियरिया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण के लिए 248.44 लाख रुपये जारी किए गए है।
इसके अलावा प्रांतीय खंड की ओर से अहिरौली-चरांवों से हरिजन बस्ती पूर्वी संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य 9.98 लाख रुपये में, अंशुपुर संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य 6.72 लाख रुपये और रेकुआं-नसीरपुर से रिसालपुर संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य 16.37 लाख रुपये में कराया जाएगा। शासन ने सभी आठ सड़कों के लिए जारी धनराशि का उपयोग करते हुए प्रत्येक दशा में काम 31 मार्च, 2025 तक सड़कों का निर्माण करने का निर्देश दिया है। साथ ही कार्य संपादन के अनुरूप उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को 30 अप्रैल, 2025 तक उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


000

शासन की ओर से जिले में पांच सड़कों के चौड़ीकरण और तीन सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त की गई है। शीघ्र शासन के निर्देश के क्रम में टेंडर की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन

-केसरी प्रकाश, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, पीडब्ल्यूडी, बलिया।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें