फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गौरामदनपुरा में नव निर्मित अग्निशमन केंद्र का अनावरण

विज्ञापन
पूर क्षेत्र के गौरामदनपुरा ​स्थित अ​ग्निशमन केंद्र।संवाद
विज्ञापन
पूर (बलिया)। लंबे इंतजार के बाद गौरामदनपुरा स्थित नव निर्मित अग्निशमन केंद्र का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन व अनावरण किया गया। बेल्थरारोड व सिकंदरपुर तहसील के करीब तीन सौ गांवों में आग लगी होने पर समय पर काबू पाया जा सकता है। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि अग्निशमन केंद्र के शुरू होने से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य पहले की तुलना में कहीं अधिक तेजी से किए जा सकेंगे। अग्निशमन लंबे समय से बनकर तैयार था। क्षेत्र में आगलगी की घटना होने पर दो से तीन घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंचती थी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर राकेश सिंह, थानाध्यक्ष नगरा संजय मिश्र, थानाध्यक्ष पकड़ी मिथिलेश कुमार, अग्निशमन केंद्र प्रभारी संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें